आगरा (उप्र) |
महानगर लेखिका समिति की संगोष्ठी श्री नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय सभागार में आयोजित की गई।
संगोष्ठी में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. मधु भारद्वाज, महामंत्री पर निधि गर्ग, उपाध्यक्ष पर मंजरी टंडन तथा कोषाध्यक्ष पद पर विजया तिवारी को मनोनीत किया गया। संरक्षिका श्रीमती शांति नागर ने शपथ ग्रहण कराई। सभी सदस्यों ने सावन और पावस के विषय पर काव्य पाठ किया। डॉ. शशि गोयल ने माँ की स्मृति को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया तो नीता दानी ने भी पावस पर कविता प्रस्तुत की।