कुल पृष्ठ दर्शन : 150

साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय को मिलेगा बाल कहानियों पर ‘शब्दनिष्ठा’ सम्मान

रतनगढ़(मध्यप्रदेश)।

आचार्य रत्नलाल विज्ञानुग की स्मृति में शब्दनिष्ठा सम्मान देशभर की प्रसिद्ध साहित्यिक प्रतिभा और उनकी कृति के आधार पर चयनित रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार दो वर्ग में विभाजित किया जाता है। एक वर्ग में पुस्तक की श्रेष्ठता और दूसरे वर्ग में कहानी की श्रेष्ठता के आधार पर मिलने वाले इस सम्मान कॆ अंतर्गत बाल साहित्कार ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ की कृति ‘रोचक विज्ञान बाल कहानियां’ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस निमित्त आपको शब्दनिष्ठा सम्मान मिलेगा।
संयोजक डॉ.अखिलेश पालरिया ने बताया कि,२०१९ के सम्मान की घोषणा की गई है। इसमें नीमच(मध्यप्रदेश) जिले के प्रसिद्ध बाल साहित्कार ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ की कृति ‘रोचक विज्ञान बाल कहानियां’ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस चयन फलस्वरूप आपको शब्द निष्ठा सम्मान कार्यक्रम में ३१०० रूपए,शाल,श्रीफल व प्रमाण-पत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार हेतु चयनित होने पर साहित्यकार साथियों और इष्टमित्रों ने आपको हार्दिक बधाई दी है। स्मरणीय है कि हिंदीभाषा डॉट कॉम(www.hindibhashaa.com) कॆ वरिष्ठ सदस्य श्री क्षत्रिय को गत वर्ष नेपाल में नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान-२०१८ से भी सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply