मुम्बई (महाराष्ट्र)।
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा डॉ. शिवदत्त शुक्ल स्मृति सम्मान एवं देवेंद्र पांडेय स्मृति राष्ट्रीय सम्मान-२०२५ समारोह सानपाड़ा स्थित हाइवे व्यूव शिकारा होटल में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार पवन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश पाठक रहीं।
संस्था अध्यक्ष डॉ. अलका पांडेय की अगुआई में इसमें विशिष्ट अतिथि अशोक मेहरा (एम.डी शिकारा कंपनी ऑफ ग्रुप), डॉ. दयानंद तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार, मुम्बई), सयाली शिंदे, सेवा सदन प्रसाद (लघुकथाकार) व रामप्यारे सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। इसमें मुम्बई सहित विभिन्न शहरों से आए कवि-साहित्यकारों का डॉ. पाण्डेय, डॉ. अनामिका अवस्थी व मालती सिंह ने सहृदय स्वागत कर सम्मानित किया। आयोजन में उषा वाजपेयी, कुमुद वर्मा, दया शंकर प्रसाद, गोविंद पाल और डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष’ (मुम्बई) आदि को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में कवियों ने शानदार रचनाओं से सबका मनोरंजन किया। कुमार जैन ने संचालन किया।