कुल पृष्ठ दर्शन : 32

साहित्यकार नीलम राकेश ‘राष्ट्रीय बाल साहित्य समागम’ में आमंत्रित

राजसमन्द (राजस्थान)।

‘बच्चों का देश’ राष्ट्रीय बाल पत्रिका की रजत जयंती पर ‘राष्ट्रीय बाल साहित्य समागम’ (१६-१८ अगस्त) राजसमंद में आयोजित है। इसमें लखनऊ की साहित्यकार नीलम राकेश आमंत्रित की गई हैं। कार्यक्रम में देशभर के बाल साहित्यकार प्रतिभाग करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय संस्थान अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के राजसमंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि, संस्कार निर्माण की दृष्टि से संस्था ‘बच्चों का देश’ के साथ ही जीवन-विज्ञान, पर्यावरण जागरूकता अभियान आदि रचनात्मक प्रकल्प संचालित करती है। सम्पादक संचय जैन ने बताया कि, समागम में १५ राज्यों के लगभग १०० बाल साहित्य रचनाकार भाग लेंगे। आयोजन में बाल साहित्य विषयक ७ सत्र एवं समूह चर्चाएँ आयोजित हैं, जिनमें बाल पत्रिका:भविष्य की अपेक्षाएँ और समाधान, एक सफल बाल साहित्य रचनाकार होने के मायने, बाल साहित्य रचनाधर्मिता: चुनौतियाँ और समाधान जैसे विषयों पर राष्ट्रीय साहित्यकार अपने विचार व्यक्त करेंगे। समारोह के अंतर्गत बाल रचनाकार १७ अगस्त को राजसमन्द के २५ से अधिक विद्यालयों में जाकर बच्चों से सीधा संवाद करेंगे।