कुल पृष्ठ दर्शन : 12

साहित्यिक समिति के अध्यक्ष बने श्रुतिकांत भारती

हैदराबाद (तेलंगाना)।

वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की विशेष बैठक शनिवार को आर्य कन्या विद्यालय सुलतान बाजार में हुई। बैठक में मिलिंद प्रकाशन के प्रमुख श्रुतिकान्त भारती को समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति की विभा भारती के निधन के बाद समिति का अध्यक्ष पद रिक्त था।
जानकारी के अनुसार साहित्यकार डॉ. प्रभास चन्द्र सिंह चन्दर और पुरुषोत्तम कडेल को उपाध्यक्ष एवं श्रीमती उमा तिवारी को अतिरिक्त सह सचिव मनोनीत किया गया है। विशेष परामर्शदाता के रूप में प्रदीप जाजू, सचिव भक्तराम, सह सचिव डॉ. रेखा देवी वर्मा व सदस्य के रूप में मुमताज सुलताना को लिया गया है।