लखनऊ (उप्र)।
रूबरू फाउंडेशन इस वर्ष भी ‘साहित्य उत्सव’ का आयोजन उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (हजरतगंज, लखनऊ) में २२ जून को करने जा रहा है। इस निःशुल्क आयोजन में सम्मान निमित्त सम्मिलित होने हेतु साहित्यकारों से जानकारी मांगी गई है।
संस्थापक-अध्यक्ष इरशाद राही (कवि-लेखक) ने बताया कि, यह आयोजन सुबह ९ बजे से प्रारम्भ होगा। जो साहित्यकार इसमें सम्मिलित होना चाहते हैं, वह अपना नाम, शहर का नाम, प्रदेश का नाम और सम्पर्क संख्या लिखकर (९३३५७५२४३२) व्हाट्सऐप पर भेज दें। उत्सव में सभी को पदक, प्रमाण-पत्र देकर ‘साहित्य श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।