कुल पृष्ठ दर्शन :

साहित्य सम्मानार्थ पुस्तक प्रविष्टि हेतु २५ अगस्त तक मौका

दादरी (हरियाणा)।

निर्मला स्मृति साहित्य समिति (हरियाणा) और निर्मला प्रकाशन (हरियाणा) ने साहित्य सम्मानार्थ प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। सर्वोत्तम कृति के लिए ‘साहित्य-सम्मान-२०२५’ हिंदी उत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में उनके सर्जकों-सम्पादकों को यह दिया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ‘मंगलेश’ (८१९९९२९२०६) ने बताया कि समिति २०१६ से निरंतर सम्मान कर रही है। इसी क्रम में साहित्यकारों से २०२५ के तहत प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। वर्ष २०२१-२५ के दौरान हिंदी साहित्य की विविध विधाओं (आलोचना, शोध-प्रबंध, भाषा, अनुवाद, निबंध, संस्कृति, संस्मरण और साक्षात्कार) में प्रकाशित सर्वोत्तम कृति के लिए यह दिया जाएगा। प्रविष्टि भेजते हुए ‘साहित्य सम्मान-२०२५’ अवश्य लिखना एवं १ प्रविष्टि के लिए पुस्तक की २ प्रति और साहित्यिक परिचय व चित्र भेजना है। समारोह में साहित्यकार अपनी पुस्तक का लोकार्पण पूर्व सूचना देकर कर सकते हैं और शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं है। प्रविष्टियाँ डाक पते (डॉ. अशोक कुमार ‘मंगलेश’ अध्यक्ष, निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति एम. सी. कॉलोनी, वार्ड नं. १८, लोहारू रोड, केनरा बैंक के पीछे, चरखी दादरी (१२७३०६), हरियाणा (भारत) पर जमा होंगी।