नोएडा (उ.प्र.)।
सेतु प्रकाशन समूह के रूप में सेतु पुरस्कार योजना के चतुर्थ संस्करण की घोषणा करते हुए प्रकाशन समूह हर्षित है। ‘सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार’ के चौथे संस्करण का यह पुरस्कार ६ दिसम्बर को वार्षिक कार्यक्रम में दिया जाएगा। इस वर्ष २०२५ में पाण्डुलिपि भेजने की अन्तिम तारीख २ अक्टूबर है।
प्रकाशन की तरफ से जारी जानकारी अनुसार पाण्डुलिपि हिन्दी भाषा की किसी भी विधा में मौलिक व पुस्तकाकार अप्रकाशित होना सर्वथा अनिवार्य है। पुरस्कार के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र तथा ५१ हजार की धन राशि दी जाएगी। यह पाण्डुलिपि कम से कम ६० हजार शब्दों की होनी चाहिए। पुरस्कृत पाण्डुलिपि को प्रकाशित करके सम्मानित किया जाएगा। इसे डाक से निर्देशित पते (सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार प्रभाग, सेतु प्रकाशन, सी-२१, सेक्टर-६५ नोएडा (उप्र)- २०१३०१) पर भेजना है।