कुल पृष्ठ दर्शन : 137

You are currently viewing ‘स्नेह से संसार’ पर कराया विशेष साहित्यिक महोत्सव

‘स्नेह से संसार’ पर कराया विशेष साहित्यिक महोत्सव

पटना (बिहार)।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन स्नेह विशेष साहित्यिक महोत्सव किया गया। ‘स्नेह से संसार’ विषय पर इस महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक स्नेह से संबंधित और प्रेम रस में डूबी रचना प्रस्तुतियों द्वारा मंच को स्नेह वर्षा में भिगोकर चार चाँद लगा दिए।
इस महोत्सव में जहां वरिष्ठ रचनाकारों ने विशिष्ट साहित्यिक शैली का प्रदर्शन किया, तो नवीन ने अनूठी भावनाओं से सुशोभित किया। महोत्सव में ऋतिका रश्मि (उड़ीसा) और संध्या शर्मा (बिहार) की रचनाओं ने विशेष रूप से आकर्षित किया। सभी रचनाकारों को ‘पुनीत साहित्य अलंकार’ से सम्मानित किया गया। समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार ने स्नेह का महत्व बताते हुए भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित किया।
उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करने वालों में ऋतिका रश्मि, सीमा ‘नयन’ व वसुधा श्रीवास्तव प्रमुख रहे।

Leave a Reply