खगड़िया (बिहार)।
साहित्यिक प्रतिभाओं के उन्नयन हेतु अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच द्वारा १९ नवम्बर २०२४ को खगड़िया में राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वर्ण, रजत एवं श्रेष्ठ सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं, जो ३० अक्टूबर तक भेज सकेंगे।
संस्थापक शिवकुमार सुमन
(९८०१५७९८८५) के अनुसार डॉ. रामवली परवाना स्मृति पर्व में दिए जाने वाले इन सम्मान में कोशी साहित्य शौर्य सम्मान (स्वर्ण सम्मान, २५), कोशी साहित्य गौरव सम्मान (रजत सम्मान, २५), बिहार गौरव सम्मान (श्रेष्ठ सम्मान, २५) खगड़िया गौरव एवं अन्य श्रेणी के ७ सहित कुल १५१ सम्मानों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। इसमें प्रकाशित मौलिक पुस्तक (२०२१ से २४ के मध्य) के साथ विवरण पंजीकृत डाक द्वारा भेजना है।