बेंगलूरु (कर्नाटक)।
हिंदी-विभाग, बेंगलूरु विश्वविद्यालय, कर्नाटक राज्य विश्वविद्यालय कॉलेज हिंदी प्राध्यापक संघ, बेंगलूरु तथा हिंदी शोधार्थी संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
३-४ नवंबर को होगी। इसके लिए इस कड़ी ( https://forms.gl e/Qdf2L1iUUAJQWfUK8) से पंजीन कराया जा सकता है।
संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’, संगोष्ठी संयोजक सपना दत्ता ‘सुहासिनी’ और स्थानीय संयोजक प्रो. (डॉ.) शेखर ने बताया कि मुख्य विषय ‘विश्व एवं भारत के विभिन्न प्रांतों में हिंदी भाषा तथा उसका साहित्य:एक वैश्विक विमर्श’ है। कार्यक्रम स्थल डॉ. वेंकट गिरि गौड़ा सेमिनार हॉल (हिंदी विभाग, ज्ञान भारती कैंपस, बेंगलूरु विश्वविद्यालय) रहेगा। प्रथम दिन उद्घाटन-सत्र प्रातः १० बजे से, प्रथम तकनीकी सत्र १२ बजे से रहेगा। इस सत्र में उप विषय- भारतेतर देशों में हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति तथा उसका साहित्य, प्रवासी भारतीय साहित्यकारों का हिंदी भाषा तथा उसके साहित्य में योगदान और
उत्तर तथा मध्य भारत के प्रांतों में हिंदी भाषा तथा उसका साहित्य भी हैं। द्वितीय तकनीकी सत्र दोपहर ३ बजे से शुरू होगा।