कुल पृष्ठ दर्शन : 36

You are currently viewing हिंदी सेवी सम्मान के लिए अनुशंसाएं आमंत्रित

हिंदी सेवी सम्मान के लिए अनुशंसाएं आमंत्रित

भोपाल (मप्र)।

मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा दिए जाने वाले हिंदी सेवी सम्मान समारोह के लिए समिति द्वारा अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। यह सम्मान हिंदी मास के समापन अवसर पर दिए जाएंगें।
समिति के मंत्री-संचालक कैलाशचंद्र पंत ने बताया कि समिति द्वारा स्व. प्रकाशकुमारी हरकावत नारी लेखन सम्मान ५ हजार ₹ का (हिन्दीभाषी महिला साहित्यकार को हिन्दी कृति पर), हुक्मदेवी प्रकाशचन्द्र कपूर कृति पुरस्कार ५ हजार ₹ का (किसी अहिन्दीभाषी लेखक-लेखिका द्वारा हिन्दी में लिखित एवं प्रकाशित कविता-कथा के अतिरिक्त किसी भी अन्य गद्य विधा पर) दिया जाएगा। ऐसे ही ५ हजार ₹ का स्व. हजारीलाल जैन वाड्मय पुरस्कार हिन्दी में साहित्येत्तर विषय की मौलिक पुस्तक अथवा अनुवाद पर, अंबिकाप्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार ५ हजार ₹ का (निबंध-आलोचना- समीक्षा के लिए), सतीश बालकृष्ण ओबेराय महिला पुरस्कार (महिला लेखन) ५ हजार ₹ का, स्व. रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव नवीन पुरस्कार (नवोदित साहित्यकार पुरस्कार) ११ हजार ₹ का दिया जाना है। इन पुरस्कारों के लिए म.प्र. के लेखक एवं अनुवादक १ जनवरी २०२० के बाद प्रकाशित उनकी पुस्तकें २ प्रतियों में निर्देशित पते (मंत्री-संचालक, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल ४६२००२) पर १० सितम्बर के पूर्व भेज सकते हैं।