भोपाल (मप्र)।
विश्व के ३६ देशों में सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘हिन्दी साहित्य भारती’ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा केंद्रीय शीर्ष निर्णय समिति की अनुशंसा पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (पूर्व शिक्षा मंत्री उप्र) द्वारा की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बालाघाट के साहित्यकार राजेन्द्र शुक्ल ‘सहज’ सहित प्रदेश महामंत्री पद पर पूर्व पुलिस अधिकारी दिनेश बिरथरे एवं प्रदेश संगठन महामंत्री उज्जैन के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जीवन प्रकाश आर्य की नियुक्ति की गई।
प्रदेश प्रमुख जनसंचार संयोजिका श्रीमती शेफालिका श्रीवास्तव ने नव गठित कार्यकारिणी की सूची साझा करते हुए बताया कि साहित्य भारती की प्रदेश प्रभारी अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रमा सिंह जादौन (गुना) एवं अंतर. उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा (भोपाल) के परामर्श से मार्गदर्शक मंडल में डॉ. मानसिंह परमार (पूर्व कुलपति), डॉ. नाथूराम राठौर (पूर्व प्राचार्य), देवकृष्ण व्यास, पूर्व अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव, डॉ. बहादुर सिंह परमार, जयराम शुक्ल, निलिम्प त्रिपाठी, बलवंताचार्य धर्मशास्त्री, गोपाल माहेश्वरी सहित उपाध्यक्ष छत्रवीर सिंह, नरेन्द्र कुमार व्यास, सतीश आनंद, डॉ. सुकृति घोष, प्रमोद सोनी, डॉ. जय बैरागी, ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. गीता दुबे को लिया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती सुरुचि पीयूष शर्मा, संयुक्त महामंत्री श्रीमती रश्मि बजाज, डॉ. विजय कलमधार, राजेन्द्र चौहान पुष्प, प्रदेश मंत्री नरेंद्र मिश्र, कपिलदेव मिश्र, डॉ. आशारानी, सुनील चौरे ‘उपमन्यु’, श्रीमती सपना साहू ‘स्वप्निल’ (लेखिका, इंदौर), घनश्याम मैथिल, श्रीमती सीमा जैन, डॉ. कुसुम सिंह, डॉ. संध्या गंगराड़े को दिया गया है।
जनसंचार सह संयोजक के पद पर अजय जैन ‘विकल्प’ (सम्पादक-हिन्दीभाषा.कॉम और वरिष्ठ पत्रकार) को लिया गया है।
श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि अभिलाष ठाकुर निजी जन सम्पर्क, जनसंचार सह-संयोजक शुभम चौहान, स्थाई आमंत्रित सदस्यों में प्रशांत पवैया, राकेश शर्मा (इंदौर), अधिवक्ता विजय सिंह चौहान (साहित्यकार, इंदौर), विशेष आमंत्रित सदस्य में रवीन्द्र सोहानी, कृष्ण राजोरिया (प्रान्ताध्यक्ष) एवं प्रणय श्रीवास्तव (प्रान्ताध्यक्ष) को स्थान दिया गया है। केंद्रीय समिति ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी है।