आगरा (उत्तर प्रदेश)।
‘ब्रजभाषा काव्य मंच’ बसंत पंचमी (२३ जनवरी २०२६) पर आगरा में वृहद वार्षिक अधिवेशन का आयोजन कर रहा है। इसमें हिन्दी व ब्रजभाषा के कवि-कवयित्रियों के परिचय के साथ उनकी २ प्रतिनिधि रचनाओं के साझा संकलन का लोकार्पण किया जाएगा।
मंच से प्राप्त जानकारी अनुसार कवि-कवयित्रियों को ‘सरस्वती सम्मान’ से अलंकृत कर सम्मान-पत्र देना, उपस्थितों को काव्य पाठ का मौका व रचनाकारों की सद्य प्रकाशित काव्य कृतियों का लोकार्पण भी होगा। इच्छुक रचनाकार सम्पर्क (brijbhasha kavyamanch@gmail.com) क़र सकते हैं।