कुल पृष्ठ दर्शन : 163

You are currently viewing २ पुस्तकों का १४ को लोकार्पण

२ पुस्तकों का १४ को लोकार्पण

गुरुग्राम(हरियाणा)।

शब्द शक्ति साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में स्थानीय सी.सी.ए. विद्यालय सेक्टर-४ में १४ फरवरी २०२१ को २ पुस्तकों का लोकार्पण होगा। इसके मुख्य अतिथि कमलेश भारतीय (पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी) होंगे।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि,प्रातः १० बजे से कमलेश भारतीय की पुस्तक ‘मैं नहीं जानता’ (लघुकथा संग्रह) एवं डायमंड बुक्स की साहित्यिक पत्रिका ‘साहित्य विमर्श’ (लघुकथा विशेषांक) का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी शंकर वाजपेयी(पूर्व महानिदेशक आकाशवाणी,दिल्ली) करेंगे,वहीं विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा (प्रसिद्ध लघुकथाकार) एवं एम.एम. चंद्रा (प्रसिद्ध युवा लेखक) होंगे। मुख्य वक्ता रश्मि रहेंगी।
आपने बताया कि,कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष की भूमिका सी.सी.ए. विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निर्मल यादव निभाएंगी। आपने सभी साहित्य प्रेमियों को इसमें सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply