कुल पृष्ठ दर्शन : 592

बिखरने न देना भारत को

हेमराज ठाकुर
मंडी (हिमाचल प्रदेश)
*****************************************

लड़ी लड़ाइयां कई है अब तक,
थी इतिहास में तीर-तलवारों से
सियासी लड़ाइयां लड़ी जाती है,
आज जाति-धर्म की तकरारों से।

अरे जागो भारतवासी आज तो,
समझो कि भारत देश हमारा है
हिन्दू, मुस्लिम और सिख, ईसाई,
हैं सब भाई, यही हमारा नारा है।

कद्र करो अब इक-दूजे की यारों,
किसी को जाति धर्म में मत बांटो
जो बांट रहे हैं सियासत के माहिर,
आओ मिलकर उनको सब डांटो।

आजादी से लेकर अब तक इन्होंने,
बारी-बारी से खेल बस यही खेला
ये करते रहे फैला कर नफरत राज है,
जाति धर्म के कहर को जनता ने झेला।

अखण्ड भारत की तस्वीर को यारों,
सियासी बहकावों पर यूँ मत तोड़ो
देश बड़ा है जाति, धर्म और सत्ता से,
नफरत का ठीकरा देश पर मत फोड़ो।

टूटे भारत कई टुकड़ों में, है साजिश,
संस्कृति पर भी तो हुआ है हमला।
हम फूल बनें इस भारत फूलदान के,
हो हिंदुस्तान ही हम सबका गमला।

बिखरने न देना भारत देश को,
इनकी साजिश को नाकाम करो।
आओ तोड़ें ये नफरत की दीवारें,
मिल के एक-दूजे में प्यार भरो॥

हमारी अन्य रचनाएँ भी पढ़िए...

आओ, नया संकल्प लें

आओ, नया संकल्प लें

बबिता कुमावतसीकर (राजस्थान)************************************** रिश्तों का रक्षा-बंधन (रक्षाबंधन विशेष)… आओ, इस रक्षाबंधनएक नया संकल्प लें,हम एक-दूसरे…
कच्चे धागों का ये रिश्ता

कच्चे धागों का ये रिश्ता

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक)******************************************* रिश्तों का रक्षा-बंधन (रक्षाबंधन विशेष)… कच्चे धागों का ये रिश्ता,…
रहे अटूट सदा यह बंधन

रहे अटूट सदा यह बंधन

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)*************************************** रिश्तों का रक्षा-बंधन (रक्षाबंधन विशेष)… श्रावणी पूर्णिमा का दिन,मन में उमड़ा मधुर…