कुल पृष्ठ दर्शन : 7

hindi-bhashaa

‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर कराई काव्य गोष्ठी

रोहतक (हरियाणा)।

‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर प्रज्ञा साहित्यिक मंच (रोहतक) के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं बाबा मस्तनाथ विवि के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बाबू राम ने की।
कुरुक्षेत्र से प्रेरणा संस्था के संचालक व वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सिंगला मुख्यातिथि तथा विकास यशकीर्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंच के अध्यक्ष व हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा ‘सूर सम्मान’ से विभूषित डॉ. मधुकांत ने साहित्य से सामाजिक चेतना जगाने के प्रयास के अंतर्गत पृथ्वी तथा प्रकृति के मुख्य अवयवों के संरक्षण के प्रति ध्यान खींचने सम्बन्धी साहित्य के सृजन पर बल देते हुए साहित्यकारों को इसके प्रति सजग किया। डॉ. बाबूराम ने साहित्य में प्रकृति और अध्यात्म के विस्तार और महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंगला ने साहित्यिक चर्चा के डॉ. सत्यवीर निराला, अर्चना कोचर आदि का साक्षात्कार लिया। गोष्ठी में विकास यशकीर्ति, डॉ. निराला, डॉ. मधुकांत, ‘लता’, अंजना गर्ग व अर्चना कोचर आदि ने काव्यपाठ किया।

कार्यक्रम में हरीश आचार्य, केशव तथा श्रीमती कांता बंसल भी उपस्थित रहे। डॉ. मधुकांत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।