मुम्बई (महाराष्ट्र)।
‘जयशंकर प्रसाद महानता के आयाम’ आलोचना ग्रन्थ के लिए म.प्र. साहित्य अकादमी ने आलोचक और मुम्बई विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय को अकादमी का अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार दिया है। पुरस्कार अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, संस्कृति विभाग के संचालक एन.पी. नामदेव और पद्मश्री सुशील दोषी ने भेंट किया।
इस पुरस्कार के अंतर्गत शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और १ लाख रुपए हैं। डॉ. उपाध्याय की अब तक २० मौलिक आलोचनात्मक और १२ संपादित पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। गत वर्ष प्रकाशित इस ग्रन्थ पर अब तक २१ संगोष्ठियाँ हो चुकी हैं। गत वर्ष डॉ. उपाध्याय को उप्र हिंदी संस्थान से भी आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान प्राप्त हुआ है।