कुल पृष्ठ दर्शन : 2

काका हाथरसी पुरस्कार से व्यंग्यकार संपत सरल सम्मानित

नई दिल्ली।

पद्मश्री हास्य कवि ऋषि काका हाथरसी की स्मृति में पचासवाँ काका हाथरसी सम्मान इस वर्ष देश के प्रख्यात व्यंग्यकार संपत सरल को दिया गया। उनके साहित्यिक योगदान को सराहते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
साहित्य अकादमी सभागार में काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के प्रखर वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने सम्पत सरल को ‘हास्य रत्न’ की उपाधि से अलंकृत किया। ट्रस्ट की ओर से इनको १ लाख ₹ की सम्मान राशि, सम्मान-पत्र, श्रीफल, दुशाला तथा पुष्पहार से अलंकृत किया गया। डॉ. जोशी ने संपत सरल की व्यंग्य चेतना की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा उनके दायित्व बोध का अनुकरण करने की सलाह भी अन्य लेखकों की दी। संपत सरल ने इस अवसर पर आनेक व्यंग्य लेखों का पाठ करके श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। विख्यात हास्य कवि प‌द्मश्री डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, महेन्द्र अजनबी, कवयित्री मीरा कुमार और चिराग जैन आदि ने भी अपनी रचनाओं से माहौल को हास्यमय बना दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग और अतिरिक्त सेवानिवृत कमिश्नर डॉ. आर.के. भटनागर भी मंचासीन रहे। अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
संचालन ट्रस्ट के सचिव चिराग जैन ने बड़ी ही खूबसूरती से किया।