कुल पृष्ठ दर्शन :

अंतर. भारतीय भाषा सम्मेलन का शुभारंभ किया उपराष्ट्रपति ने

नई दिल्ली।

अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन का गरिमामय उद्‌घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (दिल्ली) में किया गया। यहाँ राष्ट्रपति का स्वागत डॉ. सच्चिदानंद जोशी (सदस्य सचिव- केंद्र), प्रो. (डॉ.) रमेश चन्द गौड़ (डीन-केंद्र) तथा प्रो. प्रकाश टेकचंद ने किया।
वैश्विक हिंदी परिवार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (भारत सरकार), अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद् व दिल्ली विवि (भारतीय भाषा विभाग) के तत्वावधान में सम्मेलन के उद्‌घाटन सत्र की अध्यक्षता रामबहादुर राय (अध्यक्ष-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र न्यास) ने की। उपराष्ट्रपति ने प्रेरक संबोधन में भारतीय भाषाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आत्मबोध और वैश्विक संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए उनके संरक्षण, संवर्धन एवं नवाचारपूर्ण प्रयोग पर विशेष बल दिया।
श्याम पांडे ने स्वागत उद्धोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ पूर्व (पूर्व केंद्रीय मंत्री) और तोमियो मिजोकामी (वरिष्ठ भाषाविद, जापान) की उपस्थिति ने सत्र को विशेष गरिमा दी।
सत्र का संचालन अनिल जोशी (अध्यक्ष, वैश्विक हिंदी परिवार) ने प्रभावी ढंग से किया।