कुल पृष्ठ दर्शन :

उत्सव मनाएं, शान सजाएं

सरोज प्रजापति ‘सरोज’
मंडी (हिमाचल प्रदेश)
***************************************

उत्सव मनाएं, उत्सव मनाएं,
आज राष्ट्र की शान सजाएं
जन गण मन अधिनायक गाएं,
आज राष्ट्र की शान सजाएं।

सब मिल देश धवजा फहराएं,
ध्वजा फहराएं, मंगल गाएं
देकर बधाई उत्सव मनाएं,
गणतंत्र दिवस, शान सजाएं।

जाति-पाति का भेद मिटाएं,
ऊँच-नीच को जड़ से मिटाएं
बंधुत्व सहयोग, आओ बढ़ाएं,
देश की रक्षा, लहू में समाए।

निर्वाचन का महत्व समझें,
निर्वाचन का अधिकार समझें
घर-घर जाकर जनमत बताएं,
देश की खातिर उत्सव मनाएं।

संविधान निर्माता सम्मान दिलाए,
अधिकार कर्तव्य सर्वस्व समझाएं
हों विकसित, उन्नति पथ बढ़ाएं,
संविधान निर्माता गरिमा दिलाएं।

हिय पटल पर राष्ट्रभक्ति समाए,
झण्डा ऊँचा सदा लहराए,
सब धर्मों का मान बढ़ाएं,
राम राज्य, भारत देश मनाए।

अहंकार त्याग, सर्व-धर्म निभाएं,
बंधुत्व सहयोग का पाठ सिखाएं।
दया धर्म सहानुभूति निभाएं,
प्राणी मात्र में प्रेम जगाएं॥

परिचय-सरोज कुमारी लेखन संसार में सरोज प्रजापति ‘सरोज’ नाम से जानी जाती हैं। २० सितम्बर (१९८०) को हिमाचल प्रदेश में जन्मीं और वर्तमान में स्थाई निवास जिला मण्डी (हिमाचल प्रदेश) है। इनको हिन्दी भाषा का ज्ञान है। लेखन विधा-पद्य-गद्य है। परास्नातक तक शिक्षित व नौकरी करती हैं। ‘सरोज’ के पसंदीदा हिन्दी लेखक- मैथिली शरण गुप्त, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ और महादेवी वर्मा हैं। जीवन लक्ष्य-लेखन ही है।