कुल पृष्ठ दर्शन : 1

तब सच्ची दिवाली…

दीप्ति खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
**********************************

हर घर उजियारा हो (दीपावली विशेष)…

दीए की जगमग से जब,
मन भी आलोकित हो
प्रेम के दीप सजें हर घर में,
तब सच्ची दिवाली है। 

आँगन की सुंदर रंगोली की तरह,
आचार विचार भी हों सुंदर
हर रिश्ता महके फूलों-सा,
तब सच्ची दिवाली है। 

मिठाई से मीठी बोली हो,
मन मुटाव की जगह न हो
तोहफे में अपनापन बाँटें,
तब सच्ची दिवाली है। 

अमन चैन हो सारे जग में,
खुशियों की फुलझड़ियाँ हों। 
हर घर खुशियों से रोशन हो,
तब सच्ची दिवाली है॥