हि.सा.भा. की सागर जिला कार्यकारिणी गठित

hindi-bhashaa

सागर (मप्र)। हिन्दी साहित्य भारती सागर इकाई की बैठक रविवार को गोपालगंज स्थित एस.वी.एन. एकेडमी सागर में रखी गई। इस अवसर पर भारती की सागर जिला कार्यकारिणी गठित की गई।बालाघाट से प्रणय श्रीवास्तव (प्रांत अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती महाकौशल प्रांत) के मुख्य आतिथ्य, डॉ. अजय तिवारी (कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद विवि सागर) की अध्यक्षता व प्रांत … Read more

डॉ. विजयानन्द तथा गंगाप्रसाद की पुस्तकें पुरस्कृत

hindi-bhashaa

प्रयागराज, (उप्र)। झुंसी के २ साहित्यकारों को हिंदुस्तानी एकेडेमी (प्रयागराज) के सभागार में उनकी पुस्तकों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (मप्र) ने की तथा मुख्य अतिथि आचार्य ओम नीरव (उप्र) रहे।   समारोह में बताया गया कि डॉ. विजयानन्द की नागपुर से प्रकाशित पुस्तक ‘कच्चे चिट्ठे तथा अन्य लघुकथाएं’ और … Read more

संग्रह ‘मधुर सुमन’ चयनित, रमेश वाजपेयी होंगे सम्मानित

hindi-bhashaa

अमरावती (महाराष्ट्र)। करैरा के वरिष्ठ साहित्यकार रमेश वाजपेयी के कविता संग्रह ‘मधुर सुमन’ का चयन स्व. वाली बाई समीरमल जी भंडारी पुरस्कार हेतु किया गया है।उक्त सम्मान इंदौर में २८ सितम्बर को एक समारोह में दिया जाएगा। श्री शिवाजी शिक्षण महाविद्यालय (अमरावती) के प्रो. डॉ. संजय खडसे (अध्यक्ष चयन समिति) ने उक्त घोषणा करते हुए … Read more

२३ सितम्बर को काव्य गोष्ठी

hindi-bhashaa

दिल्ली। दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम आगत २० कवि मित्रों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।सम्मेलन की ओर से आचार्य अनमोल ने बताया कि, प्रत्येक कवि को रचना प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन२३ सितंबर को शाम ४ बजे सेसेवा भारती भवन … Read more

हिन्दी दिवस समारोह में मिली हुनर को परखने की प्रेरणा

मुम्बई (महाराष्ट्र)। शनिवार को क्राईस्ट अकादमी स्कूल एंड जूनियर कॉलेज (कोपरखैरन, नवी मुम्बई) में हिन्दी दिवस का समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि मशहूर हिंदी गीतकार शेखर अस्तित्व उपस्थित हुए, जिन्होंने बच्चों को हुनर को परखने की प्रेरणा दी।समारोह में विद्यालय के निदेशक फादर जैसन, प्रधानाचार्य फादर जिंटो पॉल और समन्वयक शीज़ा वर्गिश, भानुदास अवसरमोल, … Read more

कवि संगम त्रिपाठी सम्मानित

hindi-bhashaa

प्रयागराज (उप्र)। अवध साहित्य अकादमी पत्रकार भवन (प्रयागराज) ने कवि संगम त्रिपाठी को ‘साहित्य विभूति सम्मान २०२४’ से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठतम साहित्यकार आचार्य ओम नीरव रहे। यह सम्मान समारोह हिन्दुस्तानी एकेडमी (सभागार सिविल, लाइन्स प्रयागराज) में हुआ। अध्यक्षता कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ साहित्यकार गाडरवारा) ने की। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभु नाथ … Read more

‘हिन्दी सेवी सम्मान-२०२४’ से ५१ हिन्दी साधक सम्मानित

hindi-bhashaa

हाथरस (उप्र)। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ब्रज प्रांत और काव्यदूत परिवार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर विशेष आभासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से ५१ हिन्दी साधकों को ‘हिन्दी सेवी सम्मान-२०२४’ से सम्मानित किया गया।इस मौके पर तंजानिया-अफ्रीका की ५ वर्षीय सार्थकी अग्रवाल ने अपनी कविता प्रस्तुत … Read more

‘संविधान और राजभाषा’ विषय पर संगोष्ठी में हुई गहन चर्चा

hindi-bhashaa

दिल्ली। १५ सितंबर को भारतीय समय अनुसार शाम को विश्व हिंदी सचिवालय, केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, वातायन यूके और भारतीय भाषा मंच के तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा ‘संविधान और राजभाषा’ विषय पर साप्ताहिक संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रथम प्रवासी संसार पत्रिका के संपादक डॉ. राकेश पांडेय ने अपने वक्तव्य में इस … Read more

हाइकु संग्रह ‘हवाएँ डेट पर’ लोकर्पित

hindi-bhashaa

बरेली (उप्र)। हाइकु लैब की सक्रिय सदस्य श्रीमती मधु दीक्षित के हाइकु संग्रह ‘हवाएँ डेट पर’ का लोकार्पण १६ सितम्बर को बरेली में हुआ। प्रख्यात साहित्यकार रमेश गौतम और साहित्यकारों की उपस्थिति में इसे लोकर्पित किया गया। कार्यक्रम संचालन लवलेश दत्त ने किया।

गोण्डा में ‘हिन्दी दिवस’ पर हुए समारोह, शपथ ली

hindi-bhashaa

गोण्डा (उप्र)। ‘हिन्दी दिवस’ पर प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के क्षेत्रीय संयोजक प्रभात कुमार राजपूत ने गोण्डा क्षेत्र के ग्रामीण विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालय झम्मनपुरवा, कटरा बाजार तथा जेम्स एकादमी आदि में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। सभी समारोह में अध्यापक संदीप गुप्ता, आरती कनौजिया व आमिना खातून आदि ने छात्रों के उत्साह को प्रेरणा दी। … Read more