साहित्य सृजन में राष्ट्रबोध सर्वोपरि हो-डॉ. दवे

भोपाल (मप्र)। दुबे जी के तीनों उपन्यास के कथानक भिन्न परंतु रोचक है। ‘एक राही अलबेला’ उपन्यास जासूसी के साथ-साथ साहित्यिक उपन्यास है। मिशन और प्रोफेशन की पवित्रता हमारे दृष्टिकोण पर निर्भर है। ये उपन्यास हीनता के बोध से मुक्त करते हैं।साहित्य सृजन में राष्ट्रबोध सर्वोपरि हो।यह विचार मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास … Read more

मथुरा में २४ अगस्त को सम्मान एवं काव्य पाठ समारोह

hindi-bhashaa

मथुरा (उप्र)। मथुरा-वृंदावन में कविता कमाल की न्यू काव्य दर्शन फाउन्डेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन सह मुशायरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में समस्त कवियों का सम्मान एवं काव्य पाठ २४ अगस्त को होगा। फाउन्डेशन के संयोजक रामानंद पाठक एवं सह संयोजक प्रमोद कुलश्रेष्ठ के अनुसार समारोह २४ अगस्त … Read more

‘अश्कों से लफ़्ज़ों तक’ पर २ अगस्त को चर्चा कार्यक्रम

hindi-bhashaa

दिल्ली। काका साहेब कालेलकर एंव विष्णु प्रभाकर की स्मृति को समर्पित सन्निधि संगोष्ठी द्वारा ग़ज़ल पर केन्द्रित लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की पुस्तक ‘अश्कों से लफ़्ज़ों तक’ पर चर्चा आयोजित की गई है। यह आयोजन २ अगस्त को होगा।विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल प्रभाकर ने बताया कि आमंत्रित नगमा निगार कमलेश भट्ट कमल, ओम निश्च्छल, … Read more

‘भाषा भारती सम्मान’ के लिए रचनाएँ आमंत्रित

hindi-bhashaa

दिल्ली। भाषा भारती परिषद द्वारा हिंदी शिक्षकों के लिए ‘भाषा भारती सम्मान’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए रचनाकारों को स्वरचित रचना ३० नवंबर तक परिषद के कार्यालय पर भेजनी होगी।परिषद की तरफ से मुख्य संरक्षक दिनेश सिकरवार (९३५४३१९७६ ८) ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए स्कैन करना … Read more

अकादमी ने मांगी पाण्डुलिपि, मिलेंगे प्रकाशन हेतु २५ हजार ₹

hindi-bhashaa

दिल्ली। हिन्दी अकादमी, दिल्ली (कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार) द्वारा प्रकाशन सहयोग योजना २०२५-२६ के अंतर्गत दिल्ली के रचनाकारों से साहित्यिक, सामाजिक और राष्ट्रीय सन्दर्भ में उपयोगी पाण्डुलिपियाँ प्रकाशनार्थ आर्थिक सहयोग देने के लिए आमंत्रित हैं। यह पाण्डुलिपि अकादमी कार्यालय में जमा करानी होगी।सचिव संजय कुमार गर्ग ने बताया कि हिन्दी भाषा और … Read more

लघुकथा शोध केंद्र समिति बंगलुरु स्थापित

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। लघुकथा शोध केन्द्र समिति (भोपाल) द्वारा सरजापुर रोड, बेंगलुरु (कर्नाटक) में लघुकथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संयोजन कथाकार कान्ता रॉय द्वारा किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार सुधा भार्गव ने की। इसमें निर्णय लेकर ‘भाषा सेतु-लघुकथा संवाद’ नामक दक्षिण भारत लघुकथा शोध केंद्र समिति की औपचारिक घोषणा की गई।इस अवसर पर देशभर … Read more

गरीबी, छुआछुत के खिलाफ कलम से आग उगली मुंशी जी ने

hindi-bhashaa

धनबाद (झारखंड)। मुंशी प्रेमचंद भारत की आत्मा थे, जिन्होंने गरीबी, अशिक्षा, छुआछुत, जातिवाद, धर्मवाद के खिलाफ अपनी कलम से आग उगली और आज़ादी का बिगुल बजाते रहे।सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच (मुम्बई) के ३२ वर्ष पूरे होने एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की १४५वीं जयन्ती के अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित आभासी राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी की … Read more

सुमन स्मृति साहित्य सम्मान समारोह १४ अगस्त को

hindi-bhashaa

चिड़ावा (राजस्थान)। सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व. श्री बनवारीलाल मिश्र ‘सुमन’ की २७वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सुमन स्मृति साहित्य सम्मान समारोह आगामी १४ अगस्त को किया जाएगा। यह राजकीय श्री जमानदास अडूकिया सीनियर सेकंडरी स्कूल (चिड़ावा परिसर) में होगा। समारोह में अंचल के ख्यातनाम साहित्यकारों को श्री बनवारीलाल मिश्र सुमन साहित्य स्मृति सम्मान से अलंकृत किया … Read more

२४ जुलाई को लोकार्पण संग विमर्श

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। तुलसी साहित्य अकादमी की सृजन श्रंखला-४७ के अंतर्गत पुस्तकों का लोकार्पण विमर्श कार्यक्रम २४ जुलाई की शाम ४ बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय (शिवाजी नगर, भोपाल) में होगा। ‘फूल हारे हैं वन उपवन’, ‘हिंदी सिनेगा का स्वर्णयुग’ ऐसे सुधर पाए जे कक्का’ पुस्तक के लोकार्पण की अध्यक्षताडॉ. मोहन तिवारी आनंद करेंगे(अध्यक्ष-अकादमी) करेंगे। … Read more

काव्य गोष्ठी में सुनाई शानदार रचनाएँ

hindi-bhashaa

मुजफ्फरपुर (बिहार)। साहित्यिक पब्लिकेशन एम.एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी द्वारा हर माह २ दिवसीय काव्य गोष्ठी, जुगलबंदी, साक्षात्कार और कविता व विडियो प्रतियोगिता कराने के क्रम में जुलाई में भी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन नीले रहे।आयोजन में देशभर के साहित्यकार सम्मिलित हुए। सरस्वती वंदना आनन्द कुमार मित्तल ने … Read more