समाचार
बहुभाषी कवि सम्मेलन से किया मंत्र मुग्ध
लखनऊ (उप्र)। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बहुभाषी कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में किया गया। इसमें देशभर से आए विख्यात कवियों-साहित्यकारों ने हिन्दी, ऊर्दू, पंजाबी और विभिन्न भाषाओं में देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार रचनाएँ प्रस्तुत कर इसको यादगार … Read more
काव्य चौपाल में हुई सुंदर प्रस्तुतियाँ
दिल्ली। अन्तरराष्ट्रीय विश्व मैत्री म॔च की दिल्ली इकाई की जुलाई मास की काव्य चौपाल मंच की सदस्य प्रो. रानी श्रीवास्तव के गुड़गांव स्थित आवास पर हुई। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. संजीव कुमार ने की।शुभारम्भ रेणु मिश्रा की स्वरचित सरस्वती वंदना “नमामि भाव स्रोत को नमामि मातु भारती…” से हुआ। इसके बाद शारदा मित्तल ने गुरु को … Read more
साहित्यकार केवल सृजनकर्ता नहीं, बल्कि सजग मार्गदर्शक
काव्य गोष्ठी… सोनीपत (हरियाणा)। आज का साहित्यकार केवल सृजनकर्ता नहीं, बल्कि समाज का सजग मार्गदर्शक है। सामाजिक ताने-बाने के बिखराव पर चिंता, संवेदनशील चिंतन और सहभागिता समय की मांग है।डॉ. शशि जायसवाल (उप्र) ने अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।अवसर रहा कल्पकथा साहित्य संस्था की २०५वीं काव्य गोष्ठी का, जिसमें मुख्य अतिथि पं. अवधेश प्रसाद … Read more
साहित्यकार डॉ. बिन्देश्वर प्रसाद गुप्ता मलेशिया में सम्मानित
पटना (बिहार)। भाषा सहोदरी हिन्दी द्वारा ८ दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन मलेशिया की राजधानी कुलालाम्पुर में आयोजित किया गया। बिहार से साहित्यकार डॉ. बिन्देश्वर प्रसाद गुप्ता ने भी सहभागिता की, जिन्हें साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु ‘भाषा सहोदरी सम्मान’ दिया गया।भारत के महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, व कर्नाटक आदि प्रांतों … Read more
भागवताचार्य ने किया ‘दृष्टि’ की पुस्तकों का विमोचन
धार (मप्र)। मनावर नगर में वृंदावन के भागवताचार्य पंडित महेश कृष्ण उपाध्याय (प्रसिद्ध कथावाचक) के हाथों से लेखक संजय वर्मा ‘दृष्टि रचित ‘बेटियों का आँगन’ एवं ‘बागेश्वर धाम’ पुस्तक का विधिवत विमोचन घर पर परिवार एवं इष्ट मित्रों की उपस्थिति में हुआ। भागवताचार्य ने काव्य संग्रह को खोला तो आवरण पृष्ठ वाली बच्ची जगह-जगह पर … Read more
‘कलश कारवाँ’ (खंड-२) लोकार्पित
बेंगलूरु (कर्नाटक)। काव्य संग्रह ‘कलश कारवाँ’ (खंड-२) का लोकार्पण मुख्य अतिथि जय शंकर सिंह (वाराणसी), रायपुर से कोमल प्रसाद राठौर, बंगलूरू से राम स्वरूप कुशवाहा, नंदिनी राठौर, राही राज़ (अध्यक्ष कलश कारवाँ फाऊंडेशन, बेंगलूरु) और प्रीति राही (उपाध्यक्ष) की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर सभी साहित्यकारों को ‘साहित्य पद्म’ सम्मान से सम्मानित किया गया।शुभारम्भ … Read more
गुरुता के व्याकरण से चुने १९ कवि
आगरा (उप्र)। समाज में कुछ प्रतिभाएं मंच न मिलने के कारण कुंठित हो जाती हैं और कुछ मार्गदर्शन संग गुरु के अभाव में उच्छृंखल हो जाती हैं। इन्हीं बिंदुओं पर व्यापक विचार के बाद डिजिटल खिड़की ने एक सप्ताह की कार्यशाला (कवि शाला) आगरा के ताज होटल में आयोजन की, जिससे १९ कवि चुनकर उन्हें … Read more
सलिला बाल साहित्य अलंकरण सम्मान घोषित
सलूम्बर (राजस्थान)। सलिला संस्था ने प्रतिवर्ष दिए जाने वाले अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न बाल साहित्य अलंकरण सम्मानों घोषणा की है। संस्था का वर्ष २०२५ का शीर्षस्थ ‘सलिला शिखर सम्मान’ डॉ. संजीव कुमार (दिल्ली) को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के तहत पुस्तक ‘बाल साहित्य का अभिनव इतिहास’ के लिए दिया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी … Read more
‘मेरे गीत तुम्हारे लिए’ पुस्तक विमोचित
दमन। साहित्य को समर्पित मंजू गुप्ता ‘लता’ के नवगीत संग्रह ‘मेरे गीत तुम्हारे लिए’ का विमोचन अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समिति के अधिवेशन (दमन) में साहित्यिक दिग्गजों की उपस्थिति में हुआ। मंच पर वैश्विक अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव, सागर त्रिपाठी, प्रदीप भट्ट, गीतकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ व विनय कुमार ने यह विमोचन किया। देश के हर … Read more