मनचाहा किसको मिला

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* मनचाहा किसको मिला, क्यों करता है क्रोध।ईश कृपा जो कुछ मिला, करो तोष नव शोध॥ मनचाहा किसको मिला, चाहत समझ अनंत।मत भटको लालच कुपथ, चाहl नहीं है अंत॥ मनचाहा किसको मिला, कौन जगत सन्तुष्ट।नित प्रयास हो श्रेष्ठतम, क्यों होते हो रुष्ट॥ पौरुष निज कर्त्तव्य है, सकल सिद्ध फल योग।मनचाहा … Read more

फिर कर संघर्ष

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* ‘स्वागत, संकल्प, संघर्ष और सफलता’ (नववर्ष २०२६ विशेष)… कर स्वागत नव साल का, फिर कर नव संघर्ष।तभी सफलता हाथ में, अधरों पर नव हर्ष॥ जो जूझें व्यवधान से, कभी न पाते हार।संकल्पित मानव गहें, जीवन में उजियार॥ भूलो सारी वेदना, कर लो मन मजबूत।काल बनेगा आज तो, मंज़िल हित का दूत॥ … Read more

भूलें नहींं अतीत

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* भूलें नहीं अतीत को, पा सत्ता अधिकार।गति अद्भुत है वक़्त की, होता उपसंहार॥ वक्त सदा ही बदलता, बीत गया सो बीत।माना करवट समय का, भूलें नहीं अतीत॥ मानवीय सम्वेदना, अन्तर्मन सहयोग।भूलें नहीं अतीत को, ‘कोरोना’ सम रोग॥ सुख-दुख जग गमनागमन, कभी हार हो जीत।भूलें नहीं अतीत जन, कल का … Read more

मनमोहन अभिराम

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* मनमोहन मुरलीधरन, मन मुकुन्द अभिराम।मधुवन माधव माधिवी, जय हो राधेश्याम॥ भज पीताम्बर पदयुगल,मोरमुकुट अभिराम।लीलाधर राधा लसित, मालाधर सुखधाम॥ नंदलाल नटवर नयन, चारु कमल कमलेश।उत्तरीय शोभित हरित, तिलक भाल गोपेश॥ वेणीमाधव चारुतम, राधा रानी वाम।बिम्बाधर शुचि अस्मिता, अरुणिम रूप प्रणाम॥ भव्य मनोहर चन्द्रमुख, मातु यशोदा लाल।केशव माधव राधिका, दामोदर गोपाल॥ … Read more

सबका ही अच्छा करो

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* सबका ही अच्छा करो, बुरा न सोचो अन्य।बढ़ो सदा पुरुषार्थ पथ, परमारथ गुण क्षम्य॥ लोभ क्षोभ मद कोप फँस, करे बुरा अविराम।नींद कलह हिंसा व्यसन, निरत दुखी बदनाम॥ करो नहींं विश्वास तुम, कही बात मुख अन्य।सुनी बात की जाँच हो, वरना पाप जघन्य॥ गन्दी बातें जो सुनी, फँसो नहीं … Read more

लोकतंत्र अभिमत वतन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* ‘संविधान पावन दिवस’, पुन: मनाएँ आज।हो विकसित भारत वतन, महाशक्ति जग ताज॥ देशभक्ति जन मन बसे, सैन्य विजय हो आश।देशद्रोह आतंक का, हो सकता है नाश॥ संविधान कसता नियम, नीति-रीति आचार।समता आजादी वचन, धर्म न्याय अधिकार॥ देश प्रगति बढ़ते कदम, पड़ी निगाहें लोक।युवाशक्ति भारत सबल, दे विकास आलोक॥ दीन-हीन … Read more

शब्दों से रची है ज़िंदगी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* शब्दों से रची है ज़िंदगी, सोच समझ कर खुद पर ढालो।सुखद शान्ति सद्भाव परस्पर, मुख मीठी मुस्कान सम्भालो॥ फँसों नहीँ तुम शब्द जाल में, शब्द बाण दुख स्वयं बचा लो।शब्दों से यह रची ज़िंदगी, विनय शील सद्कर्म निभा लो॥ पौरुष यश महके सदा यतन, वतन प्रगति मुस्कान सजा लो।खिले … Read more

विद्या जीवन रोशनी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* सब दानों में श्रेष्ठतम, विद्यादान महान।संचय से वह नित घटे, बढ़ता व्यय नित दान॥ मातु पिता भाई समा, मीत प्रीत निर्बाध।विद्या जीवन अरुणिमा, महिमा ज्ञान अगाध॥ आत्मज्ञान वर्धन विनत, नाशक मद अज्ञान।रखें भरोसा स्वयं पर, मिले सफलता मान॥ विद्या अर्जन लालसा, कठिन साधना जान।सकल त्याग सुख भौतिकी, नित अभ्यासी … Read more

लक्ष्मीबाई थीं वीरों की वीर

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* लक्ष्मीबाई नाम था, वीरों की थी वीर।राज्यहरण उसका हुआ, तो चमकी शमशीर॥ ब्रिटिश हुक़ूमत से भिड़ी, रक्षित करने राज।नमन आज तो कर रहा, देखो सकल समाज॥ शौर्यवान रानी प्रखर, जिसका मनु था नाम।उसके कारण ही बना, झाँसी पावनधाम॥ स्वाभिमान को धारकर, छेड़ दिया संग्राम।झाँसी दे सकती नहीं, हो कुछ भी अंज़ाम॥ … Read more

यही हकीकत

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* यही हकीकत ज़िंदगी, पौरुष हो जयगान।सामाजिक सेवा सुयश, सार्थक जीवन मान॥ आलस जीवन शत्रु है, राह बने प्रतिकूल।समझ हकीकत विफलता, आलस कर निर्मूल॥ लोकतंत्र तब हो सफल, शिक्षित हों जन देश।हो प्रबंध बिन भेद के, शिक्षा का परिवेश॥ रखो आस्था कर्म पर, बढ़ो सुपथ परमार्थ।कार्य तभी सम्पूर्ण हो, प्रगति … Read more