दिल्ली।
प्रसिद्ध बाल साहित्यकार नरेन्द्र सिंह नीहार को सृजन संस्था (श्री गंगानगर, राजस्थान) की ओर से नोजगे पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के १४ विद्वानों को विभिन्न विधाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदु देवी टांक, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के एमडी डॉ. पी.एस. सूदन रहे। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. मंगतराम बादल ने की। प्रतिष्ठित साहित्यकार और पत्रकारों के साथ वरिष्ठ बाल कहानीकार गोविन्द शर्मा का सानिध्य उल्लेखनीय रहा। संयोजन संस्था अध्यक्ष मेजर डॉ. अरुण शहैरिया ताहिर तथा महासचिव डॉ. कृष्ण कुमार आशू का रहा।
डॉ. बादल ने कहा कि पुरस्कार मिलना किसी भी लेखक के लिए कसौटी नहीं होती है लेकिन ये उसे प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरस संचालन डॉ. संदेश त्यागी ने किया।