कुल पृष्ठ दर्शन : 183

You are currently viewing बिटिया के जन्म दिन पर कराई काव्य गोष्ठी

बिटिया के जन्म दिन पर कराई काव्य गोष्ठी

इंदौर(मप्र)।

साहित्य सदैव संस्कारों को पोषित करता है और जीवन में माधुर्य विद्यमान रहता है। इसी मधुरता को चहुंओर बिखेरने में निरंतर प्रयासरत संस्था ‘नई क़लम’ (साहित्य के नवांकुर) द्वारा नियमित मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन संस्था उपाध्यक्ष कवि विनोद सोनगीर की पुत्री कु.प्रज्ञा के जन्मदिवस पर उनके निवास पर उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ व बेटी के सम्मान को समर्पित किया गया।
इस काव्य गोष्ठी में नगर के अनेक क़लमकारों ने काव्यपाठ किया। कान्हा रघुवंशी,अक्षत व्यास,डॉ. विमल कुमार, प्रशांत तिवारी,डॉ. आतिश इंदौरी, श्रुति मुखिया एवं वरिष्ठ कवि हेमंत व्यास उपस्थित रहे। अध्यक्ष कवियित्री विनीतासिंह चौहान और मुख्य अतिथि कवि संतोष त्रिपाठी व विशेष अतिथि चेतराम सोनगीर रहे। कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में मुकेश शर्मा,श्रीमती अनामिका शर्मा,देव शर्मा, राजकुमार सोनी,मनोज सोनगीर,अजय मंसोरे, हिमांशी डोडेजा,रूपाली राजपूत,आयुषी शर्मा, जयश्री अग्रवाल के साथ कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। संचालन कवि जितेन्द्र राज ने किया। आभार प्रदर्शन कवि विनोद सोनगीर ने किया।