कुल पृष्ठ दर्शन : 134

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर साहित्योदय ने दी शब्दांजलि

मधुपुर(झारखंड)l

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम-साहित्योदय के अनूठे संग्राम के १६वें कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री और कविश्रेष्ठ अटल बिहारी वाजपेयी को अटल काव्य में शब्दांजलि दी गई। इसमें देशभर के सुप्रसिद्ध रचनाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी और पूरा साहित्योदय राष्ट्रप्रेम से सरोबार हो गया।
ओज कवि बेबाक़ जौनपुरी ने अटल जी के सम्मुख किए काव्यपाठ का संस्मरण करते हुए उनकी श्रद्धा में कई मार्मिक गीत गाए, वहीं प्रसिद्ध कवि अजय अंजाम ने अटल जी के निधन पर स्वर्ग में उनके स्वागत दृश्य को दर्शायाl नैरोबी से युवा कवयित्री मनीषा कंठालिया, हैदराबाद से सुदेष्णा सामन्त और राँची की डॉ. राजश्री जयंती ने भी अटल जी की कविता का सुमधुर पाठ किया। डॉ. सुषमा तिवारी,अर्चना खापरान,विजय विशु सहित सुरेन्द्र उपाध्याय ने भी अटल जी की मौत को टालने का सुंदर संवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सन्चालन करते हुए अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने अटल जी पर बेहतरीन मुक्तक और कविताएं प्रस्तुत की।
साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि,गत २२ मार्च से ही कोरोना से जंग साहित्योदय के संग अभियान चला रखा है,जिसमें अब तक डेढ़ हजार से अधिक ऑनलाइन काव्य पाठ हो चुके हैं। इसे सफल बनाने में राकेश तिवारी, संजय करुणेश,जयप्रकाश राज,रजनी शर्मा, अनामिका अनु और किशोरी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply