कुल पृष्ठ दर्शन : 21

अ.भा. हिन्दी निबन्ध स्पर्धा में २५ हजार ₹ जीतने का स्वर्ण अवसर

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

हिन्दुस्तानी प्रचार सभा (मुम्बई) द्वारा पेरीनबेन कैप्टन अखिल भारतीय हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। “क्या भारत कभी विकसित देश बनेगा या हमेशा विकासशील देश ही रहेगा ?” विषय पर १ सित. से ३० सितम्बर २०२५ तक भाग लिया जा सकता है।
सभा के फ़िरोज़ पैच व संयोजक राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारत के किसी भी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, तकनीकी व प्रबंधकीय संस्थान-महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी ४-५ हजार शब्द सीमा तक देवनागरी लिपि (स्पष्ट अक्षरों में हस्तलिखित या टंकित) में पंजीकृत डाक द्वारा प्रविष्टि भेज सकते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार २५ हजार ₹, द्वितीय २० हजार ₹ और तृतीय १५ हजार ₹ है। २२ सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक को ३ हजार ₹) है। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क (९८१९ ४९८०१२) कर सकते हैं।