कुल पृष्ठ दर्शन : 6

उपन्यास ‘एक यात्रा’ और कहानी संग्रह ‘क्रौंच पक्षी’ लोकार्पित

बेंगलुरु (कर्नाटक)।

साहित्य साधक मंच द्वारा साहित्यकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ की अध्यक्षता और मेरठ के चर्चित व्यंग्यकार विनय नोक के मुख्य आतिथ्य में संस्था के मासिक सारस्वत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपन्यास ‘एक यात्रा’ और कहानी संग्रह ‘क्रौंच पक्षी’ का लोकार्पण हुआ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार बी.एस. प्रणतार्तिहरण, व्यंग्यकार विनोद कुमार भावुक, ग़ज़लकार डॉ. रामगोपाल भारतीय एवं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. मैथिली प्रकाश राव की उपस्थिति रही। लोकार्पण सत्र में श्री प्रणतार्तिहरण द्वारा रचित कन्नड़ उपन्यास ‘यात्रे’ का हिंदी अनुवाद ‘एक यात्रा’ और साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कन्नड़ कहानी संग्रह का हिंदी अनुवाद ‘क्रौंच पक्षी’ का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों ने किया। दोनों पुस्तकों का हिंदी अनुवाद डॉ. राव ने किया है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें बेंगलुरु के नामचीन कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ से मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन ज्ञानचंद मर्मज्ञ एवं प्रतीक्षा तिवारी ने किया।