हरियाणा।
सामयिक परिवेश की हरियाणा इकाई में वसंतोत्सव आधारित आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय रहे।
संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी को वसंत की शुभकामनाएं दी। सरस्वती वंदना डॉ. सुमन मेहरोत्रा ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि अनंत राम चौबे एवं महेश शर्मा रहे। काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में सिद्धेश्वर, डॉ. मेहरोत्रा, किशन लाल कहार, श्वेता उपाध्याय, प्रेम प्रकाश उपाध्याय एवं पुष्पा पालीवाल आदि रहे।
संयोजन एवं संचालन सविता राज ने किया। समापन रामबाबू शर्मा के आभार से किया गया।