कुल पृष्ठ दर्शन : 3

‘चंदन’ की पुस्तक ‘स्वर संग्राम’ का लोकार्पण किया विधायक ने

धनबाद (झारखंड)।

सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच की ओर से संस्थापक आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ के प्रतिनिधित्व में पत्रकार उमेश तिवारी ने विधायक राज सिन्हा के जन्मदिन पर अंग वस्त्र, वरिष्ठ शिक्षक बिनोद महतो ने पुष्प और संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश राय ने मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी। गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर विधायक ने साहित्यकार ‘चंदन’ द्वारा रचित पुस्तक ‘स्वर संग्राम’ का लोकार्पण किया, जो देश के वीर सपूतों, शहीदों व क्रांति वीरों को समर्पित है। श्री सिन्हा एवं समाजसेवी आलोक दा ने पुस्तक को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और शुभकामनाएं दी हैं।