जयपुर (राजस्थान)।
संस्था के अनुशासन की अनुपालना में वर्ष २०२५ हेतु साहित्य के क्षेत्र में जयपुर सम्मान के प्राप्तकर्ताओं की सूची जारी की गई है। संभावना है कि जनवरी के प्रथम पखवाड़े में जयपुर में साहित्यिक आयोजन किया जा सकता है।
संयोजक अरविंद ‘कुमार संभव’ ने बताया कि, इस बार विभिन्न विधाओं में प्राप्त कृतियों की गुणवत्ता एवं श्रेष्ठता ने सभी आकलनकर्ताओं को बहुत प्रभावित किया। व्यंग्य में मानक अनुसार कृति नहीं आने के कारण चयन नहीं किया गया है। जयपुर आकर यह सम्मान नहीं लेने की असहमति ज़ाहिर होने की स्थिति में सभी को सम्मान चिह्न एवं अलंकरण-पत्र डाक से भिजवा दिया जाएगा।
आपके अनुसार कथेतर साहित्य में
याद सुहानी गाॅंव की हेतु जय भगवान सिंगला सहित अतिरिक्त चयन में समर्पयामि हेतु डाॅ. गरिमा संजय दुबे एवं विवेक और सरोकार के लिए कुसुमलता सिंह को चयनित किया गया है। इसी तरह काव्य में वैदिक कविताऍं-मुरलीधर चाॅंदनीवाला सहित अतिरिक्त चयन में मनरॅंगना-नंदा पांडेय, नदी नीलकंठ नहीं होती-निर्देश निधि को चुना गया है। कहानी में ठाकुर का नया कुआं-महावीर राजी एवं अतिरिक्त चयन में राजधानी कब आयेगी-मार्टिन जाॅन-पुरुलिया और मेरी कहानियाँ-मीनाक्षी स्वामी (इंदौर) विजेता हैं। लघुकथा, उपन्यास में भी चयन किया गया है।
जयपुर साहित्य संगीति विशेष ज्यूरी सम्मान में भी सम्मान-पत्र हेतु कथेतर में भारत की महान नारियाॅं (रत्ना बापुली, लखनऊ), वित्त बैंकिंग एवं भाषा, विविध आयाम-डॉ. साकेत सहाय (हैदराबाद) सहित कहानी, उपन्यास व काव्य आदि में भी चयन किया गया है।