उदयपुर (राजस्थान)।
अदबी उड़ान संस्था ने अदबी उड़ान १० वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान २०२५ हेतु चयनित रचनाकारों की सूची जारी कर दी है। सभी को समारोह में शाल, प्रशस्ति-पत्र एवं राशि भेंटकर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष ख़ुर्शीद शेख़ ‘ख़ुर्शीद’ ने बताया कि अदबी उड़ान बहु आयामी साहित्यकार सम्मान हेतु महेश कुमार पंवार एवं डॉ. मधु अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान हेतु पन्नालाल बिठोड़ा व साहित्यिक पत्रिका संपादक सम्मान के लिए गोविन्द अक्षय का चयन किया गया है। ग़ज़ल सम्मान श्रीमती आशा शैली एवं सुभाष पाठक ‘ज़िया’ (मप्र), काव्य के लिए श्रीमती राजबाला, गीत के लिए श्रीमती पवन सोलंकी, बाल साहित्यकार हेतु राकेश चक्र, नवोदित हेतु श्रीमती रेखा जैन व महिला साहित्यकार हेतु श्रीमती कंचना सक्सेना आदि का चयन किया गया है। विशिष्ट साहित्यकार के लिए डॉ. अनीता मेहता, मनोहर सिंह मधुकर, शाहिद इक़बाल शेख़, मोहन लाल सोनल मनहर रानी एवं श्रीमती मंजू किशोर ‘रश्मि’ का चयन किया गया है।