कुल पृष्ठ दर्शन : 10

पुस्तक ‘अक्षर-अक्षर शंखनाद’ लोकार्पित

गाजियाबाद (उप्र) |

मेवाड़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में १७ अगस्त को १०० वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में साहित्यकार डॉ. ओंकारनाथ त्रिपाठी की पुस्तक ‘अक्षर-अक्षर शंखनाद’ का लोकार्पण वसुंधरा जिले में हुआ। उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, उप्र राजभाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राज नारायण शुक्ल, इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार विनय विक्रम सिंह और हिंदी अकादमी दिल्ली (सरकार) के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा ने यह लोकार्पण किया।