कुल पृष्ठ दर्शन : 4

‘प्रकाश’ को मिला बाल कहानी लेखन सम्मान

नीमच (मप्र)।

विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट (आगरा) एवं निखिल प्रकाशन समूह द्वारा हिंदी बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को बाल कहानी लेखन सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उन्हें त्रिलोक सिंह ठकुरेला द्वारा संपादित पुस्तक ‘समकालीन बाल कहानियाँ’ में प्रकाशित उनकी सामाजिक सरोकारों और साहित्यिक योगदान के लिए दिया गया। डॉ. मोहन मुरारी शर्मा (निदेशक एवं अध्यक्ष), ईशिका शर्मा (कोषाध्यक्ष) व नीरज शर्मा (सचिव) ने शुभकामनाएं दी हैं।