मालीखेड़ा (राजस्थान)।
राधाकृष्ण मंदिर पर श्रीमदभगवद गीता ज्ञान गंगा यज्ञ में भव्य कवि सम्मेलन भी रखा गया। इसमें राजेन्द्र आचार्य राजन के संयोजन में कवि अरुण गर्ग, भेरू चौहान, डॉ. राजेश पुरोहित, जितेंद्र बलवारा व नितिन प्रजापति आदि ने विभिन्न रसों की कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि प्रमोद सैनी रहे, जबकि आयोजक केदार सैनी एवं दिलीप सैनी रहे।