कुल पृष्ठ दर्शन : 6

राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में कवियों ने दिखाई असीम प्रतिभा

हैदराबाद (तेलंगाना)।

हिंदी साहित्य सेवक परिवार के तत्वावधान में राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवियत्री गीता अग्रवाल रही।
कार्यक्रम की शुरूआत शीतल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना से हुई। अतिथि परिचय हिंदी अध्यापिका श्वेता प्रसाद ने प्रस्तुत किया। गीता अग्रवाल ने कहा कि हिंदी साहित्य की सेवा में हिंदी साहित्य सेवक परिवार का कार्य और योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम में अनेक कलमकारों ने असीम प्रतिभा का प्रदर्शन किया और काव्य पाठ कर मन मोह लिया। किसी ने माँ की ममता, देशभक्ति, स्वतंत्रता की कहानी, भ्रष्टाचार तो किसी ने किन्नर समाज के दर्द को मार्मिकता से प्रस्तुत किया। इसमें विनोद गिरि, गंगा पचौरी, रंजीता पाण्डेय व दिलीप कांबळे आदि ने पाठ किया। श्रोताओं ने गोष्ठी का असीम आनंद लिया।

संचालन और धन्यवाद का दायित्व व्यवस्थापक उमेश चंद यादव ने निभाया।