कुल पृष्ठ दर्शन : 23

राष्ट्रीय मुक्तक प्रतियोगिता में प्रो. शरद नारायण खरे प्रथम

मंडला (मप्र)।

साहित्यिक संस्था वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी के तत्वावधान में ‘देशभक्ति’ विषय राष्ट्रीय मुक्तक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के रचनाकारों ने भाग लिया। इसमें निर्णायकों ने कथ्य, शिल्प, प्रस्तुति व भावाभिव्यक्ति के आधार पर वरिष्ठ साहित्यकार व छंद विशेषज्ञ प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे द्वारा लिखे गए मुक्तक को सर्वप्रथम घोषित कर विशिष्ट सम्मान-पत्र से सम्मानित किया है। ज्ञात हो कि प्रो. खरे विगत ५ दशक से सक्रियता से लेखन कर रहे हैं और कईं सम्मान मिले हैं। साहित्य जगत में डॉ. खरे की पृथक पहचान है।