कुल पृष्ठ दर्शन : 1

साहित्य साधिका डॉ. गीतांजलि अरोड़ा सम्मानित

दिल्ली।

लेखिका डॉ. गीतांजलि अरोड़ा ‘गीत’ को प्रतिष्ठित विवि द्वारा ‘डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हरियाणा के कलानौर रोहतक में हुए समारोह में विवि के मानद कुलपति डॉ. सौरभ पांडेय ने दिया। समारोह में उप्र मा. शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम समिति सदस्य डॉ. एहसान अहमद, लेखक डॉ. शंभू पंवार व निराला साहित्य एवं कला मंच के अध्यक्ष डॉ. सत्यवीरसिंह ‘निराला’ सहित अनेक साहित्यकार एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। यह सम्मान साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए दिया गया है।