अमेरिका।
साहित्यकार हरीश नवल को अमेरिका में वर्जीनिया की संस्था पीएएआईए द्वारा भव्य समारोह में साहित्यिक सम्मान दिया गया, जिससे हिंदी की गूंज हुई। इनकी साहित्यिक सेवाओं का अभिनंदन करते हुए संस्था प्रमुख श्रीमती अंजली गुप्ता और मयंक गुप्ता द्वारा यह सम्मान दिया गया। अमेरिका के ३ राज्यों की सौंदर्य प्रतियोगिता वाले इस समारोह में एक साहित्यकार के भावपूर्ण सम्मान हेतु आपने संस्था का आभार व्यक्त किया है।
