हैदराबाद (तेलंगाना)।
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सूत्रधार (हैदराबाद) प्राचीन भारतीय संस्कृति और भक्ति गीतों के समृद्ध साहित्य को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में संस्था ने इस बार यह महोत्सव २२ सितम्बर से १ अक्टूबर तक (भाग-८) आयोजित किया।
संस्थापिका सरिता सुराणा ने पहले दिन सभी साहित्यकारों का शब्द पुष्प से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। गणेश वंदना और माता के श्लोकों से कार्यक्रम आरम्भ हुआ। इस गीत महोत्सव में देश-विदेश से अनेक ख्याति प्राप्त साहित्यकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर भक्ति गीतों की गंगा प्रवाहित की। इसमें प्रमुख साहित्यकार श्रीमती शुभ्रा मोहन्तो, श्रीमती ऋचा चौधरी, श्रीमती कल्पना डांग, वसंत जमशेदपुरी और दर्शन सिंह आदि रहे। विदेशों में निवासरत प्रवासी भारतीय कवि-कवयित्रियों ने भी सहभागिता की।
सरिता सुराणा ने बताया कि इस दौरान संस्था की ७०वीं मासिक गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आपने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।