भोपाल (मप्र)।
ललित कलाओं के लिए समर्पित स्पंदन संस्था (भोपाल) द्वारा स्थापित सम्मानों की श्रृंखला में वर्ष २०२३ तथा २४ के सम्मानों की घोषणा की जा रही है। ये सम्मान अगले वर्ष भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में दिए जाएंगे।
संयोजक उर्मिला शिरीष ने बताया कि स्पंदन सम्मान २०२३ के अंतर्गत स्पंदन कथा शिखर सम्मान (निरंतर सृजनशील वरिष्ठ साहित्यकार हेतु) डॉ. सूर्यबाला को, स्पंदन ललित कला सम्मान (नाट्य मंचन) व्योमेश शुक्ल को, स्पंदन कृति सम्मान (कविता-संग्रह ‘सूरज को अँगूठा) जितेन्द्र श्रीवास्तव को,
स्पंदन कृति सम्मान (उपन्यास ‘जन्म-जन्मांतर) विवेक मिश्र को,
स्पंदन साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान अनंत विजय को, स्पंदन आलोचना सम्मान (आलोचना कर्म के लिए) डॉ. अरुण होता को एवं
स्पंदन युवा पुरस्कार (साहित्य) अंजुम शर्मा को दिया जाएगा।
आपके अनुसार स्पंदन सम्मान २४ में स्पंदन कथा शिखर सम्मान (निरन्तर सृजनशील वरिष्ठ साहित्यकार के लिए) हेतु श्रीमती चन्द्रकांता, स्पंदन ललित कला सम्मान (कत्थक नृत्य) सुश्री रचना यादव, स्पंदन कृति सम्मान (कहानी संग्रह- ‘दुखाँ दी कटोरी, सुखाँ दा छल्ला) डॉ. रूपा सिंह, स्पंदन कृति सम्मान (कविता संग्रह- ‘स्त्रियाँ घर लौटती हैं’) विवेक चतुर्वेदी, स्पंदन साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान जयप्रकाश पाण्डेय, स्पंदन आलोचना सम्मान (आलोचना कर्म के लिए) सुश्री प्रज्ञा और स्पंदन युवा पुरस्कार (साहित्य) हेतु विशाल पाण्डेय को चुना गया है।