कुल पृष्ठ दर्शन : 20

हाथी-घोड़ा पालकी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष….

देवकीनंदन वासुदेव नंद गोपाल यशोदा लाल की,
ब्रज में कृष्ण कन्हैया आयो, सुखसागर जगपाल की।

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,
यशोमती की गोद भरे मदनमोहन गोपाल की।

गाजा-बाजा गोकुल बाजे, नटवर नन्दलाल की,
घुटरुनु मन मुकुन्द चले, श्याम बिहारी लाल की।

जय हाथी घोड़ा पालकी, गिरिधर मदन गोपाल की,
झूला झूलन यशोदा देखे, मनमोहन झूलेलाल की।

गोकुल में सब आनंद भयो, देख कन्हैयालाल की,
छोटे-छोटे हाथ में लियो, मुख मिसरी माखनलाल की।

सब ग्वालन ग्वालन मुस्काए, मुख चारु मनोहर लाल की,
बालापति हरि देख रहे हैं, दोऊ कमलनयन घनश्याम की।

मायापति लीलाधर कान्हा, मातृ स्नेह सिन्धु सुखधाम की,
रुनझुन रुनझुन घुंघरू बाजे, हाथ मुरलिया सुन्दर श्याम की।

गोकुल गौअन कान्हा देखे, मुख चाट रहे लाल गोपाल की,
भाद्रमास घन गोकुल भावै, गिरधारी गोवर्द्धन लाल की।

रंगरसिया ब्रजवसिया ग्वालन, मन लखि दामोदर लाल की,
चंचल नटखट बालरूप प्रभु, जय जय मोहक नटवरलाल की।

पीतांबर रेणु तनु मण्डित शुभ दामोदर नटवरलाल की,
दाऊ देखि मुस्कान मनोहर शिशु रुप कन्हैयालाल की।

पालनहार स्वयं लीलाधर बने बाल कृष्ण गाल रसाल की,
योगेश्वर रणछोड़ नंद मन, लखि चारुचंद्र यशोदा लाल की॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥