कुल पृष्ठ दर्शन : 14

१५ अगस्त तक प्रविष्टि, लेखकों को सवा ३ लाख ₹ के पुरस्कार

जबलपुर (मप्र)।

संस्था कादम्बरी (जबलपुर) ने साहित्यकार सम्मान समारोह २०२५ के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं, जो १५ अगस्त तक ली जाएँगी। चयनित पुस्तकों पर सवा ३ लाख ₹ के पुरस्कार (नगद) दिए जाएंगे।

अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे (९६९१७८४४६४) व महासचिव राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने बताया कि हिन्दी सेवा हेतु ५ सम्मान, स्व. रामेन्द्र तिवारी सम्मान, स्व. डॉ. राजकुमार सुमित्र सम्मान आदि करीब ९७ पुरस्कार वाला यह साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह २२ नवम्बर को जबलपुर में होगा। प्रविष्टि डाक पते पर प्रकाशित कृति और अति संक्षिप्त जीवन वृत्त सहित भेजनी होगी। आपके अनुसार सम्मान राशि समारोह में उपस्थित होने पर ही देय होगी।