कुल पृष्ठ दर्शन : 1

कलम की शक्ति

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**************************************

जिसने आँसू को स्वर देकर
पीड़ा को पहचान लिया,
जिसने मौन खड़े लोगों को
बोलने का अधिकार दिया।

गुमसुम घने अँधेरे पल को
जिसमें नवल प्रकाश दिया,
सत्य मार्ग को पोषित करता
जिसने सच्चा ज्ञान दिया।

अन्याय हो रहे अंधी रातों को
जागृत पहरेदार दिया,
जिसने रणभेरी बजते ही
योद्धा को तुरत जगा दिया।

कलम उठे तो सत्य लिखे,
कलम उठे तो तो प्रेम लिखे।
कलम की ताक़त बहुत बड़ी है,
सदियों का इतिहास लिखे॥