कुल पृष्ठ दर्शन : 190

You are currently viewing कवियों को मिलेगा ११ हजार का नकद पुरस्कार

कवियों को मिलेगा ११ हजार का नकद पुरस्कार

प्रोत्साहन…..

इंदौर(मप्र)।

साहित्य साधना मंच सीहोर के संस्थापक अध्यक्ष द्वारा कवि और श़ायरों को प्रोत्साहित करने तथा काव्य मंचों की प्रगति हेतु कवि गौरव सम्मान की घोषणा की गई है। इस सम्मान में ११ हजार रूपए नकद तथा प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
कवि जितेन्द्र शिवहरे ने बताया कि,अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ‘अहम’ के अनुसार जो भी कवि या श़ायर अपने प्रदेश को छोड़कर अन्य प्रदेश में निरंतर ५ दिन तक कवि सम्मेलन के मंचों पर काव्यपाठ करेंगे,वे इस सम्मान के पात्र होंगे। साक्ष्य में सम्मेलन का बैनर-पोस्टर तथा आयोजक आदि बताने होंगे। साधना मंच अपने स्तर पर जांच-परख कर दावा सही पाए जाने पर संबंधित को त्वरित सम्मान की राशी प्रदान करेगा। कविगण सम्पर्क संख्या ९८२७२४७३९७ पर दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply