दिल्ली।
भगत चंद्र हॉस्पिटल के सभागार में ३१ अगस्त को ‘दिल्ली दर्शन’ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम हुआ। इसमें साहित्य जगत के पुरोधा बालस्वरूप राही, प्रताप सहगल, लक्ष्मीललललल
शंकर वाजपेयी, श्रीमती ममता किरण, विजय स्वर्णकार व माधुरी स्वर्णकार जैसे साहित्य मनीषियों की उपस्थिति रही।
साहित्य २४ की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनीला नारंग ने बताया कि इसमें २४ राज्यों से प्रत्येक राज्य के २४ रचनाकारों को उनके राज्य पर लिखी काव्य रचना हेतु सम्मानित किया गया। दिल्ली प्रदेश की रचनाओं का संकलन एवं संपादन का कार्य भार सुनीला नारंग और शिखा खुराना को सौंपा गया था।अभिषेक तिवारी के उत्कृष्ट संचालन में रचनाकारों ने काव्य पाठ कर बढ़िया समां बांधा।