कुल पृष्ठ दर्शन : 28

पद्मश्री मालती जोशी की प्रतिनिधि कहानियों पर की चर्चा

दिल्ली।

इस बार चेतनामई की गोष्ठी १९ अगस्त को पद्मश्री मालती जोशी (दिवंगत) की प्रतिनिधि कहानियों पर आयोजित की गई। वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा मुदगल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हॉली-डे क्लब (पंचशील एंक्लेव) में हुआ।

कार्यक्रम में महेश दर्पण, सच्चिदानंद जोशी, साधना, ऊषा डागा और चेतनामई की सभी लड़कियाँ शामिल हुईं। चित्रा जी ने कहा कि मालती जोशी ने अत्यंत अद्भुत कहानियाँ लिखी हैं, और इस गोष्ठी में उन्हें एक बार फिर पढ़ने और उन पर चर्चा करने का अवसर मिला, जो सभी को बहुत अच्छा लगा। सच्चिदानंद जोशी ने भी मालती जोशी पर बहुत सुंदर वक्तव्य दिया। उन्होंने अपने बचपन की बातें और मालती जोशी से जुड़ी स्मृतियाँ साझा कीं।